साउथ की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस हुए बेकरार, टाइगर 3 को भूल बोले- दिवाली विनर है तैयार

नई दिल्ली: साउथ की फिल्मों के पोस्ट से लेकर ट्रेलर का चर्चा हर तरफ रहती है. इसी बीच एक सुपरस्टार ऐसे हैं, जिनके फिल्मों के चुनाव की तारीफें तो फैंस करते नहीं थकते हैं. वह हैं एक्टर कार्थी, जिनकी फिल्म जापान का हाल ही में फर्स्ट लुक देखने को मिला था, जिसमें ‘जापान- मेड इंडिया’ के पोस्टर में उन्हें गोल्डन दांत लगाए देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. वहीं कुछ पोस्टर्स में वह गोल्ड के आसपास नजर आए थे. इसने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को और बढ़ा दिया था. वहीं अब फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर आ गया है, जिसे देख फैंस सलमान खान की टाइगर 3 को भूलते हुए नजर आ रहे हैं और दिवाली पर कार्थी की फिल्म को विनर बता रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

कार्थी की जापान का ट्रेलर रिलीज | Japan (Tamil) – Official Trailer
सारेगामा तमिल के यूट्यूब पेज पर कुछ घंटे पहले जापान का ट्रेलर दिया गया है. वहीं इसकी रिलीज डेट भी दिवाली 2023 बताई गई है. गौरतलब है कि टाइगर 3 भी दिवाली के दिन रिलीज हो रही है. कार्थी की 25वीं फिल्म जापान है, जिसके साथ वह सिल्वर जुबली मनाने वाले हैं. वहीं इस ट्रेलर को खूब प्यार मिल रहा है. धमाकेदार कहानी और कार्थी का अंदाज देख फैंस ने कमेंट करना शुरु कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

एक यूजर ने लिखा, यदि ‘निर्देशकों की पहचान करना’ एक आर्ट है, तो कार्थी सर इसके पिकासो हैं. कार्थी हर फिल्म में बढ़ते हैं. खासकर इस फिल्म में उनका स्लैंग अनोखा है. वेटिंग फॉर जापान एंड कैथी 2. दूसरे यूजर ने लिखा, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी. तीसरे यूजर ने लिखा, कार्थी धमाके के साथ वापस लौटे हैं. दिवाली विनर आ गया है.

गौरतलब है कि दिवाली 2023 को सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 भी जापान मूवी के साथ रिलीज होने वाली है. हालांकि कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारता है. यह देखना दिलचस्प होगा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!