‘कालीन भैया’ की लाडली के आगे फेल हैं फिल्मी हसीनाएं, इन 10 तस्वीरों में खूबसूरती और सादगी देख आप भी कहेंगे- बॉलीवुड की अगली हीरोइन

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में जब भी किसी वर्सटाइल एक्टर का जिक्र होता है तो इसमें बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर पंकज त्रिपाठी का नाम जरूर लिया जाता है. वेब सीरीज मिर्जापुर में कालीन भैया के बेहतरीन किरदार हो या ओ माय गॉड 2 में कांति शरण मुद्गल बनाकर सभी का दिल जीतने की कला. पंकज त्रिपाठी अपनी इसी अंदाज और सादगी के लिए पसंद किए जाते हैं. सिर्फ पंकज त्रिपाठी ही नहीं बल्कि आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी 17 साल की बेटी आशी त्रिपाठी भी किसी बॉलीवुड स्टार से काम नहीं है. आइए आज हम आपको मिलवाते हैं पंकज त्रिपाठी की खूबसूरत और प्यारी बेटी आशी से.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

आशी की प्यारी सी स्माइल देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा

कुछ समय पहले पंकज त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर डॉटर्स डे के मौके पर अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे थे. इसके साथ उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें आशी की बड़ी-बड़ी आंखें और प्यारी सी स्माइल देखकर कई यूजर अपना दिल हार बैठे थे और उनकी खूबसूरती को लेकर उनकी खूब तारीफ भी की थी. बता दें कि पंकज त्रिपाठी की वाइफ का नाम मृदुल त्रिपाठी है. मृदुल और पंकज ने 15 जनवरी 2004 को शादी की थी और 2006 में उनकी बेटी का जन्म हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी बी टाउन की बड़ी-बड़ी पार्टियों और सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं और एक सिंपल लाइफ जीती हैं. लेकिन कुछ समय पहले वो अपने पापा और मम्मी के साथ आईफा अवार्ड 2022 में नजर आए थीं. इस दौरान वो बहुत ही सिंपल लुक में नजर आए थीं. उन्होंने बेहद खूबसूरत रॉयल ब्लू कलर का गाउन पहना था और अपने मेकअप को बहुत ही सटल रखा था. इस दौरान पहली बार आशी त्रिपाठी लाइमलाइट में नजर आई थींऔर अपनी नेचुरल ब्यूटी से उन्होंने कई बड़े एक्ट्रेस को मात दी थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!