AUS vs NED: Glenn Maxwell ने ठोका विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक, मजाक बना नीदरलैंड्स का बॉलिंग अटैक

नीदरलैंड्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ग्लेन मैक्सवेल का तूफान आया है। मैक्सवेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक ठोक डाला है। मैक्सवेल ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए महज 40 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। मैक्सवेल ने एडम मार्करम का रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है।



मैक्सवेल ने ठोका सबसे तेज शतक
मार्नस लाबुशेन के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई। मैक्सवेल ने मैदान पर कदम रखने के साथ ही चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। कंगारू बल्लेबाज ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए महज 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, फिफ्टी पूरी होने के बाद मैक्सवेल ने असल मायनों में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और अगली 13 गेंदों पर अगले पचास कर कूट डाले।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : सांस्कृतिक भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, एसडीएम, नगर पंचायत अध्यक्ष, सीईओ, सीएमओ और बीईओ सहित अन्य लोग रहे मौजूद

Glenn Maxwell has smashed the record for the fastest @cricketworldcup hundred in some style 💥@mastercardindia Milestones 🏏#CWC23 #AUSvNED pic.twitter.com/ntxbFlynOE

— ICC (@ICC) October 25, 2023

मैक्सवेल ने अपनी सेंचुरी महज 40 गेंदों पर पूरी की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सिर्फ 44 गेंदों पर 106 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान मैक्सवेल ने 9 चौके और आठ गगनचुंबी छक्के जमाए। यानी मैक्सवेल ने 84 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए। मैक्सवेल की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : आमनदुला गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजित, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को चांदी के सिक्के से किया गया सम्मानित, तिलक एवं मिठाई खिलाकर शाला में कराया गया प्रवेश, 25 छात्राओं को सायकल का किया गया वितरण

तोड़ा मार्करम का रिकॉर्ड
ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में एडम मार्करम को पीछे छोड़ दिया है। मार्करम ने इसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 49 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर केविन ओ ब्रयान का नाम दर्ज है, जिन्होंने यह कारनामा 50 गेंदों पर करके दिखाया था। वहीं, मैक्सवेल वर्ल्ड कप में 51 गेंदों पर भी साल 2015 में शतक लगा चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : कर्रापाली के आश्रित ग्राम दारीमुड़ा में जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जनभागीदारी अभियान शिविर कार्यक्रम का आयोजित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल

error: Content is protected !!