ED Raids Today: अब ‘मोदी’ आए ED के राडार में, बिस्तर से उठने से पहले अफसरों ने दी दबिश, भाजपा में मचा हड़कंप

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है, जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। दूसरी ओर प्रदेश में ED की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ के कई ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ईडी ने इस बार कई भाजपा नेताओं के घरों पर दबिश दी है।

 



मिली जानकारी के अनुसार ईडी टीम ने आज सुबह रायपुर के तिल्दा नेवरा, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग समेत बिलासपुर सहित कई शहरों में दबिश दी है। बताया गया कि कोरबा में भाजपा नेता और राइस मिलर गोपाल मोदी और उसके भाई के घर पहुंचने के खबर है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Teacher Death : सड़क हादसे में शिक्षक की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस...

बताया जा रहा है कि सुबह दो अलग-अलग गाड़ियों से राजेश अग्रवाल के ठिकाने पर ED के अधिकारी पहुंचे। इस टीम में आधा दर्जन अधिकारी शामिल है। तिल्दा नेवरा में अमित चावल उद्योग के ठिकानों पर भी ईडी की दबिश की खबर है। राजनांदगांव जंगलपुर स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल के मालिक आशीष खंडेलवाल के ठिकानों पर भी ईडी की दबिश है।

वहीं, कोरबा में भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी के यहां भी ईडी ने दबिश दी है। भाजपा नेता के घर लगभग दो गाड़ी में ईडी के अधिकारी पहुंचे हुए हैं और दरवाजा बंद कर जांच कर रहे हैं। इससे पहले भाई दिनेश मोदी के यहां ज़मीन से जुड़े मामले की जांच हुई थी। बात करें गोपाल मोदी की तो इनका राइस मिल और चावल ट्रांसपोर्ट का कारोबार है, जहां ईडी ने दबिश दी है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नहर में बने ब्रिज को प्रशासन ने JCB से तोड़ा, विधायक और मोहल्लेवासियों ने उठाए सवाल, कहा, 'शहर में जगह-जगह नहर में बने ब्रिज, तब कहां थे अफसर', केवल एक जगह कार्रवाई किए जाने से मोहल्लेवासियों में आक्रोश, अफसरों पर मनमानी करने का आरोप...
error: Content is protected !!