बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल में फंसी टाइगर श्रॉफ की गणपत, पहले दिन आ सकते हैं चौंकाने वाले नंबर

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर गणपत 20 अक्टूबर यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर फिल्म का नाम ट्रैंड कर रहा है. हालांकि कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन और रवि तेजा की टाइगर नागेश्वर राव और यारियां ने भी गणपत के साथ थियेटरों में दस्तक दी है, जो कि देखने लायक है. लेकिन जब बात बजट की हो तो गणपत की चर्चा ज्यादा है क्योंकि फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ बताया गया है. जबकि पहले दिन में फिल्म कितनी कमाई करेगी वो फैंस को शॉक कर देगी.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, गणपत द हीरो इज बॉर्न पहले दिन केवल चार करोड़ की ओपनिंग कर सकती है, जो कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म के बजट के मुकाबले बेहद कम है. वहीं टाइगर नागेश्वर राव की बात करें तो 5 करोड़ के फर्स्ट डे कलेक्शन की उम्मीद है.

बता दें, गणपत फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. जबकि अमिताभ बच्चन का बिल्कुल अलग अवतार में देखने को मिल रहा है. हालांकि फैंस को फिल्म खास पसंद आती नहीं दिख रही है. इसके अलावा वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ ने बीते दिन सिंघम अगेन में अपने लुक की फोटो शेयर की थी, जिसे फैंस का प्यार खूब मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!