Health Tips: इन तरीकों से खाएंगे स्ट्रीट फूड्स, तो न बढ़ेगा वजन और न होगा पेट खराब

दशहरे का पर्व इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व को दशहरा या विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध किया था, तो इस दिन रावण का पुतला भी जलाया जाता है। दशहरे पर जगह-जगह मेले लगते हैं। रावण दहन देखने के अलावा इन मेलों में खानपान की भी काफी सारी चीज़ें होती हैं और स्ट्रीट फूड्स की तो खुशबू ही मुंह में पानी भर देती है, लेकिन दूसरी ओर ये थोड़े अनहेल्दी भी होते हैं। क्योंकि स्वाद बढ़ाने के लिए इनमें खूब सारे मसाले मिलाए जाते हैं और डीप फ्राई किया जाता है। कभी-कभार स्ट्रीट फूड के मजे लेने में कोई हर्ज नहीं, लेकिन अगर आप अकसर ही बाहर का खाते हैं, तो यहां आपको सोच-समझकर खाने की जरूरत है। इससे न ही पेट गड़बड़ होगा और न ही बढ़ेगा वजन। आइए जानते हैं कैसे?

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

गोलगप्पे
गोलगप्पों को हेल्दी तरीके से खाने के लिए उसमें मीठी चटनी थोड़ा कम डलवाएं। आलू की स्टफिंग की जगह चने की स्टफिंग वाले गोलगप्पे खाएं।

पनीर टिक्का
पनीर से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, जिसमें से एक है पनीर टिक्का, जो एक बेहद पॉप्युलर डिश है। पनीर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, तो जब भी स्ट्रीट फूड खाने का दिल हो, पनीर टिक्के का ऑप्शन चुनें। इसमें पनीर के साथ ही वेजिटेबल्स की मात्रा भी होती है। पनीर प्रोटीन का बहुत ही अच्छा सोर्स होता है।

मोमोज

मोमोज आपका फेवरेट स्ट्रीट है, तो इसे हेल्दी तरीके से खाने के लिए स्टीम्ड या तंदूरी मोमोज़ का ऑप्शन चुनें। फ्राइड खाने से बचें। एक तो मैदे का कवर वो भी डीप फ्राई। बहुत ही अनहेल्दी होता है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

सोया चाप
सोया हाई प्रोटीन होता है, इसे खाने में नुकसान नहीं है, लेकिन मलाई और फ्राइड सोया चाप से बचें। फ्राइड की जगह तंदूरी चाप ट्राई कर सकते हैं।

भेलपुरी
भेलपुरी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। जिसे बनाने के लिए मुरमुरे, प्याज, सेव, टमाटर, इमली की चटनी, पुदीने की चटनी, नींबू का रस ही ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। इनमें से कोई भी ऑप्शन अनहेल्दी नहीं होता।

समोसा
समोसा भी लगभग हर किसी का फेवरेट स्नैक होता है, लेकिन डीप फ्राई होने की वजह से बहुत अनहेल्दी भी होता है, तो समोसे खाते समय बस इस बात का ध्यान रखें कि समोसे का साइज छोटा हो और उसमें मटर और ड्राई फ्रूट भी डले हो।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!