JanjgirChampa Arrest : 1 किलो 610 ग्राम गांजा और 5 हजार रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 1 किलो 610 ग्राम गांजा और 5 हजार रुपये के साथ आरोपी गोवर्धन वैष्णव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी बिलासपुर जिले के बोहारडीह का रहने वाला है और वह अभी में तरौद गांव में रहता है, जहां से उसकी गिरफ्तारी की गई है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि तरौद गांव में गांजा की बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और घर में थैले में रखा गांजा, पुलिस के हाथ लगा. इसके बाद पुलिस ने उसे 1 किलो 610 ग्राम गांजा और 5 हजार रुपये नगद रकम को जब्त कर लिया है. मामले में आरोपी के खिलाफ NDPS की धारा 20 (B) के तहत अपराध दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!