Hema Malini-Rekha: हेमा मालिनी पर रेखा ने लुटाया प्यार, बर्थडे पर ड्रीम गर्ल की यूं ली बलाएं, देखें इनसाइ वीडियो

नई दिल्ली. हेमा मालिनी (Hema Malini) के बर्थडे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ड्रीम गर्ल ने 16 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। जहां पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाई देने पहुंचा। इनमें गुजरे जमाने के भी कई स्टार्स शामिल रहे हैं। हेमा मालिनी के बर्थडे बैश में एवरग्रीन ब्यूटी रेखा (Rekha) भी पहुंची। उन्होंने ड्रीम गर्ल को खास अंदाज में विश किया। पार्टी से अब दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।

 



हेमा मालिनी का गाना और रेखा
हेमा मालिनी के बर्थडे से सामने आए इस इनसाइड वीडियो में रेखा और ड्रीम गर्ल स्टेज पर खड़ी हैं। बैकग्राउंड में हेमा मालिनी का पॉपुलर गाना ‘बड़ी सुंदर लगती हो, क्या खूब लगती हो’ चल रहा है। वीडियो में रेखा दोस्त हेमा मालिनी पर प्यार लुटा रही हैं और उनकी बलाएं उतार रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

रेखा ने हेमा मालिनी पर लुटाया प्यार
हेमा मालिनी के बर्थडे से जैसे ही ये वीडियो सामने सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पर नेटिजन्स ने कमेंट भी किया। हेमा मालिनी और रेखा को एक साथ देख एक यूजर ने कहा, दोनों अभी बहुत लोगों के लिए ड्रीम गर्ल हैं। एक अन्य यूजर ने कहा, मद्रास से आई इन दोनों एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड पर राज किया।

पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

हेमा मालिनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में कई वीआईपी गेस्ट पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा बॉलीवुड के सितारे देखने को मिले। हेमा मालिनी की पार्टी में रेखा के अलावा जया बच्चन, पद्मिनी कोल्हापुरी के अलावा धर्मेंद्र, एशा देओल, सलमान खान, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, विद्या बालन, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, राकेश रोशन, तुषार कपूर, रेखा, माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी भी शामिल हुईं।

मीडिया के साथ मनाया बर्थडे
हेमा मालिनी ने दोस्तों और परिवार के अलावा मीडिया के साथ भी बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र, बेटी एशा देओल और अहाना देओल भी मौजूद रही।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!