IND vs ENG Highlights: भारत ने लगाया जीत का ‘सिक्स’, इंग्लैंड को 100 रन से दी मात; प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 229 रन लगाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली।

 



भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज वर्ल्‍ड कप 2023 का 29वां मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 229 रन लगाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, रोहित को छोड़कर टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में डेविड विली ने तीन विकेट झटके।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

भारत और इंग्‍लैंड दोनों ने इस मैच के लिए अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में अपने सभी पांच मैच जीते और वो वर्ल्‍ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर है। अगर भारतीय टीम आज मैच जीतने में कामयाब रही तो नंबर-1 बन जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 – जॉनी बेयरस्‍टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्‍टोक्‍स, जोस बटलर (कप्‍तान), लियाम लिविंगस्‍टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्‍स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड।

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्‍मद सिराज।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!