Andhra Train Derail: दो पैसेंजर ट्रेनों के बीच हुई भिड़ंत, तीन लोगों की मौत की सूचना; 12 घायल

अमरावती। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो पैसेंजर ट्रेन के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कम से कम तीन यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि दर्जन भर से अधिक घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे के तत्काल बाद ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे को लेकर पूर्व तटीय रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जो इस प्रकार है – 0674 2301625/2301525/2303069।

 



राहत एवं बचाव अभियान जारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापट्टनम-रगडा के बीच भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से ट्रेन के कई कोच बेपटरी हो गए। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

देर शाम को हादसा होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किल हो रही है, लेकिन आस पास के गांवों के लोगों ने पुलिस और दमकलकर्मियों के साथ मोर्चा संभाल लिया है।

मंडल रेल प्रबंधक के मुताबिक, सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएस को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

Andhra Pradesh | A passenger train which was going to Rayagada from Visakhapatnam derailed in Vizianagaram district. More details awaited: Divisional Railway Manager— ANI (@ANI) October 29, 2023

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

मुख्यमंत्री कार्यालय का बयान आया सामने
ट्रेन के बेपहरी होने के तत्काल बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल प्रभाव से राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम जिलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक संख्या में एम्बुलेंस भेजने के साथ ही अस्पतालों को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!