Janjgir FIR : ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और सहकर्मी से मारपीट, 3 लोगों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने किया FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने सेमरा के ग्रामीण बैंक के प्रबंधक आर्चित नागर और उनके सहकर्मी से मारपीट के मामले में 1 नामजद सहित 3 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 341, 34 के तहत FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरअसल, सेमरा के ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आर्चित नागर अपने सहकर्मी रितेश कुमार के साथ कार से जांजगीर से सेमरा बैंक जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान जांजगीर के मंदिर चौक के पास संजय साहू, अपने 2 साथियों के साथ बाइक में बैठा था और साइड देने की बात को लेकर बैंक प्रबंधक का तीनों ने रास्ता रोक लिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

इसके बाद गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर तीनों आरोपियों ने बैंक प्रबंधक और उनके साथी के साथ मारपीट की. घटना में दोनों को चोट आई है और मामले में पुलिस ने आरोपी संजय साहू समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!