JanjgirChampa Arrest : 118 नग देशी शराब, 3 नग विदेशी शराब और शराब बिक्री रुपए 2700 के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. देशी और विदेशी शराब की बिक्री करने वाले 5 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव से आरोपी भाईराम कंवर के कब्जे से 57 नग देशी शराब, 3 नग विदेशी शराब और बिक्री रुपए 1500 को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

इसी प्रकार बलौदा थाना क्षेत्र के चारपारा और रामनगर से आरोपी मो. इस्माइल और नील कुमार मिरी के कब्जे से 20 नग देशी शराब और बिक्री रुपए 900 को जब्त किया है, वहीं जांजगीर थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव से आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू और मोहन मेहर उर्फ भक्की के कब्जे से 41 नग देशी शराब और बिक्री रुपए 300 को जब्त किया है. इस तरह कुल 118 नग देशी शराब, 3 नग विदेशी और बिक्री रुपए 2700 को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ 34(2) के तहत गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!