JanjgirChampa Arrest : घर अंदर घुसकर तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ का मामला, दो नाबालिग लड़के और एक युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भी की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने घर के अंदर घुसकर तीन बहनों के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो नाबालिग लड़के और एक युवक प्रेमलाल यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी दोनों नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है, वहीं 18 वर्षीय आरोपी प्रेमलाल यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 354, 294, 506, 34 एवं पॉक्सो एक्ट 8 के तहत कार्रवाई की गई है.

 



दरअसल, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि वह वह अपनी दो नाबालिग बहनों के साथ घर में थी, तभी आरोपी युवक प्रेमलाल यादव और अन्य दो नाबालिग लड़के के साथ घर अंदर घुसकर छेड़छाड़ की है और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की हैं.

एफआईआर के बाद मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने खरगहनी गांव से 18 वर्षीय आरोपी प्रेमलाल यादव और दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!