JanjgirChampa Arrest : मोबाइल और नगदी रकम की लूट करने वाले नाबालिग बालक और एक युवक गिरफ्तार, नाबालिग बालक भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने मोबाइल एवं नगदी रकम की लूट करने वाले नाबालिग बालक और एक युवक को गिरफ्तार किया है. नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया, वहीं आरोपी युवक बोबली उर्फ संदीप भारते को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. लूट के बाद आरोपी ने मोबाइल को खेत तरफ नाला में फेंक दिया था.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

दरअसल, तेंदुवा गांव के गिरधारी कश्यप ने बताया कि वह अमोरा से पचेड़ा बारात में गया हुआ था. वहां से रात में वह अपने घर तेंदुआ आ रहा था, उसी समय तेंदुआ नहर के पहुंचा था कि बाइक को खड़ी करके दरवाजा खोल रहा था. अज्ञात दो युवक आये और गाली-गलौज कर 5 सौ रुपये, मोबाइल को लूट कर भाग गए. जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

मामले में नवागढ़ पुलिस ने लूट करने वाले नाबालिग बालक और युवक बोबली उर्फ संदीप भारते को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!