JanjgirChampa Thief : किराना दुकान में 20 हजार रुपए और सामान की हुई चोरी, चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के खपरीडीह गांव की किराना दुकान से 20 हजार रुपए और सामान की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



बम्हनीडीह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नोहरसाय वस्त्रकार ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि रोजाना की भांति शाम को वह दुकान को बंद कर घर चला गया था. जब सुबह नोहरसाय वस्त्रकार दुकान गया तो देखा कि दुकान का शटर में लगा ताला नहीं था और दुकान अंदर गया तो देखा की गल्ला में रखे 20 हजार रूपए तथा दुकान के अन्य सामानों को अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!