JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार, कोरबा जिले के हरदीबाजार से हुई गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



मामला 18 सितम्बर का है. नाबालिग लड़की के परिजन ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में नहीं है. इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की, कोरबा जिले के हरदीबाजार में है, जिसके बाद पुलिस ने युवक शिवशंकर सिंह के कब्जे से लड़की को बरामद किया.

इसे भी पढ़े -  ज्ञान भारती स्कूल जांजगीर के बैच 2000 का मना मिलन समारोह

पूछताछ में दुष्कर्म की बात सामने आने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 क, 376, 376 ( N ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 भी जोड़ी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक शिवशंकर सिंह को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : किसानों से किराए के ट्रैक्टर को लेकर धोखाधड़ी कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद मोबाइल बंद करके हो जाता था फरार, आरोपी के कब्जे से 20 लाख के 4 ट्रैक्टर इंजन और 1 ट्रॉली जब्त

error: Content is protected !!