Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा फिर बने चैंपियन, किशोर कुमार को सिल्वर; एशियन गेम्स में रचा गया इतिहास. पढ़िए..

Neeraj Chopra, Asian Games 2023 : भारत के सुपरस्टार एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अपना कमाल का प्रदर्शन जारी रखा. उन्होंने चीन के हांगझोउ में जारी एशियन गेम्स (Asian Games-2023) में पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में गोल्ड मेडल जीता. इस स्पर्धा का सिल्वर मेडल किशोर कुमार जेना (Kishore Kumar Jena) को मिला.

 



 

 

 

 

एशियन गेम्स में पहली बार

एशियन गेम्स इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जैवलिन थ्रो के गोल्ड और सिल्वर मेडल भारत ने जीते. नीरज चोपड़ा मौजूदा वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन हैं. वह लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के चैंपियन बने. नीरज हांगझोऊ में अपने महाद्वीपीय खिताब को डिफेंड करने के लिए उतरे और कमाल कर दिखाया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

चौथे प्रयास में मिली कामयाबी

हरियाणा के पानीपत से ताल्लुक रखने वाले नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर दूर भाला फेंका जो सीजन का बेस्ट है. इस स्पर्धा का सिल्वर मेडल अशोक कुमार जेना को मिला. अशोक ने 87.54 मीटर का थ्रो किया. अशोक ने भी अपने चौथे प्रयास में ये थ्रो किया. अशोक कुमार का ये निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

 

 

 

 

इसी साल बने वर्ल्ड चैंपियन

एशियन गेम्स 2023 नीरज चोपड़ा की साल की आखिरी प्रतियोगिता रही. नीरज ने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में अपना पहला विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीता था लेकिन पिछले महीने वह अपना डायमंड लीग खिताब डिफेंड नहीं कर पाए थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

हरमिलन ने जीता दूसरा मेडल

इससे पहले भारत की हरमिलन बैंस (Harmilan Bains) ने अपनी मां के प्रदर्शन को 21 साल बाद दोहराते हुए एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता. पंजाब की 25 वर्ष की हरमिलन ने 2:03.75 सेकंड का समय निकाला. श्रीलंका की तारूषी दिसानायका ने 2:03. 20 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता. चीन की चुंयु वांग को कांस्य पदक मिला. बैंस ने महिलाओं की 1500 मीटर रेस में भी सिल्वर मेडल जीता था. भारत की चंदा 800 मीटर में 7वें स्थान पर रहीं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!