हंसाना या रुलाना ही नहीं कई तरह के हुनर में माहिर हैं ये टीवी एक्टर, एक बता सकता है फ्यूचर तो दूसरा हूबहू बना सकता है तस्वीर

नई दिल्ली: टेलीविजन के सितारों के तो कहने ही क्या. इनकी पहुंच घर-घर तक होती है और अगर सीरियल हिट हो जाए तो उनकी दीवानगी सातवें आसमान पर होती है. लेकिन आप जानते हैं कि आपके इन चहेतों सितारों को एक्टिंग के अलावा भी काफी कुछ आता है. वह सिर्फ आपको हंसाने और रुलाने की कूवत नहीं रखते बल्कि वह इसके अलावा भी कई और हुनर के माहिर हैं. हम यहां कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें एक्टिंग के अलावा भी बहुत कुछ आता है. कोई फ्यूचर बता सकता है तो कोई हूबहू आपकी पेंटिंग बना सकता है. आइए जानते हैं टीवी एक्टर्स के हिडन टैलेंट्स के बारे में…

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

1. शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora): ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ फेम टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा ने टैरो कार्ड रीडिंग सीखी है. अपनी एक्टिंग के अलावा वह फ्यूचर बताने में भी हाथ आजमा सकते हैं.

2. सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan): टीवी सीरियल इमली फेम सुंबुल तौकीर खान बेहतरीन डांसर हैं. वे बिग बॉस में भी धमाल मचा चुकी हैं.

3. राकेश बापट (Raqesh Bapat): बिग बॉस में नजर आ चुके टीवी एक्टर राकेश बापट को पेंटिंग करना पसंद है और वह एक अच्छे मूर्तिकार भी हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

4. दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi): दिव्यांका त्रिपाठी ने राइफल शूटिंग में ट्रेनिंग ली है. वे भोपाल राइफल शूटिंग एसोसिएशन की मेंबर भी हैं.

5. तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash): बिग बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश ने चार साल तक क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग ली है. वे सितार भी बजाती हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!