Pooja Hegde Video: पूजा हेगड़े ने मोनोकिनी पहन इंटरनेट पर मचाई खलबली, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली: साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपने हॉट और बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले काफी समय से एक्टर सोशल मीडिया पर एक के बाद एक अपना गॉर्जियस लुक फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने मालदीव से अपनी तस्वीरें शेयर की थी। अब एक बार फिर उन्होंने मोनोकिनी पहन आग लगा दी है।



फिर बोल्ड दिखीं पूजा हेगड़े
ऐसा पहली बार नहीं है, जब पूजा हेगड़े ने अपना बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार अपना बोल्ड और हॉट लुक फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पिंक कलर की मोनोकिनी पहन समुंद्र किनारे कहर बरपाते हुए नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली समस्या को लेकर कार्यपालन यंत्री (डी) को सौंपा गया ज्ञापन, 132 केवी सब स्टेशन से मिलेगी राहत, बिजली समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम कदम

बीच किनारे पिंक मोनोकिनी में लहराते हुए खुले बाल और मिनिमल मेकअप उनके हॉट लुक को और हॉट बना रहे हैं। ऐसे में पूजा हेगड़े भी अपना किलर लुक दिखा रही हैं। फैंस को भी उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो पर फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
पूजा हेगड़े ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘Tan lines and good times’। उनके इस वीडियो पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘पूजा आप बहुत क्यूट लग रही हैं’। एक अन्य ने लिखा ‘सुपर’। इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘आप बहुत सुन्दर हैं’।

इसे भी पढ़े -  घिसे टायरों से कार चलाने के होते हैं ये 5 भारी नुकसान, इंजन के साथ जेब पर भी पड़ता है भारी असर

बता दें कि पूजा हेगड़े जल्द ही शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है, लेकिन शाहिद के साथ उनकी फोटोज देखने को मिली थीं।

error: Content is protected !!