Rajasthan: साल में 10,000 रुपये और 500 में सिलेंडर, कांग्रेस का बड़ा दांव; प्रियंका गांधी ने किए कई एलान

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को झुंझुनूं में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश चलाने वालों के पास एक विजन होना चाहिए, जिससे जनता के लिए विकास के कार्य किए जाएं, लेकिन मोदी सरकार के पास जनता के विकास का कोई विजन नहीं है।

 



प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ अपने मित्र के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा की एक नई संस्था नहीं बनाई गई और जो है उसको भी बिगाड़कर रख दिया। अगर ऐसी सरकार होगी तो आपके भविष्य का क्या होगा।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

‘झुंझुनूं से जली स्वतंत्रता की अलख’
उन्होंने कहा कि राजस्थान की मिट्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है। यह शीशराम ओला जैसे नेता, अनगिनत शहीद सैनिकों और वीरों का प्रदेश हैं। इस धरती ने अनगिनत शहीद दिए और यहीं से स्वतंत्रता की अलख जली, इसलिए यहां की माताओं को मेरा प्रणाम। सबसे ज्यादा रिटायर सैनिक झुंझुनूं से हैं और सीमा पर तैनात सबसे ज्यादा सैनिक भी झुंझुनूं से ही हैं।

झुंझुनूं में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल’
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि झुंझुनूं भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी है। यहां चंचल नाथ जी के टीले में कब्बाली सुनाई देती है और कमरुद्दीन जी दरगाह की दरगाह में भजन। झुंझुनूं का इतिहास शौर्य का है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

इससे पहले प्रियंका गांधी ने झुंझुनूं स्थित ‘इंदिरा गांधी बालिका निकेतन’ में पंडित जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी और शीशराम ओला की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सरकार बनने पर कांग्रेस की गारंटी
इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को दो गारंटी दी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। इसके अलावा परिवार की मुखिया महिलाओं को सम्मान के तौर पर सालाना 10,000 रुपये मिलेगा। यह हमारी गारंटी है।

एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे।
परिवार की महिला मुखिया को सालाना 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!