Road Accident : कार और ट्रक की टक्कर से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर (Varanasi Accident) हो गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. मृतकों में से चार एक ही परिवार के सदस्य थे. पुलिस ने यह जानकारी दी. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. फूलपुर थाने के प्रभारी दीपक राणावत ने बताया कि हादसा वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर करखियांव इलाके के पास हुआ. एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार आठ लोगों की मृत्यु हो गई.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

कार-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में पीलीभीत जिले के विपिन यादव (32) और उनकी मां गंगा देवी (48) के साथ साथ अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जित करने गए थे. मरने वालों में महेंद्र पाल (43), उनकी पत्नी चंद्रकाली (40), उनका भाई दामोदर प्रसाद (35) और भाभी निर्मला देवी (32) शामिल हैं. इनके अलावा मृतकों में पीलीभीत के ही राजेंद्र (55) और कार चालक अमन (24) भी शामिल हैं.

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
राणावत ने बताया कि दामोदर का 9 साल का बेटा भी गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज चल रहा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उधर, राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने जिला प्रशासन से बच्चे का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!