Leo Worldwide Collection: रजनीकांत की Jailer को ‘लियो’ से खतरा, दुनियाभर में बजा विजय की मूवी का डंका

मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म सही मायनों में सिनेमाघरों में धूम मचा रही है तो वो सिर्फ साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मूवी ‘लियो’ है। अपने कमाल के प्रदर्शन से एक्शन थ्रिलर ‘लियो’ ने हर किसी को प्रभावित किया है। हर रोज ‘लियो’ की कमाई को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं।

 



आलम ये रहा है कि ‘लियो’ ने दुनियाभर में भी धमाकेदार कारोबार कर के धमाल मचा दिया है। इस बीच आइए थलापति विजय की मूवी ‘लियो’ के ताजा वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ एक नजर डालते हैं।

वर्ल्डवाइड ‘लियो’ ने मचाई धूम
रिलीज के पहले 5 दिनों में ‘लियो’ ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। तमाम फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से थलापति विजय की ‘लियो’ को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स सामने आया है। इतना नहीं ही कमाई के मामले में ‘लियो’ ने तेजतर्रार प्रदर्शन कर हर किसी को हैरान किया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

बॉक्स ऑफिस से लेकर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के हिसाब से ‘लियो’ ने अपनी तगड़ी छाप छोड़ी है। दुनियाभर में विजय की ‘लियो’ को फैंस की ओर से मिले जबरदस्त प्यार के चलते इस फिल्म का कारोबार हर रोज आगे बढ़ रहा है।

इस बीच गौर करें ‘लियो’ के अब तक के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक डायरेक्टर लोकेश कनगराज की इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 363.4 करोड़ की शानदार कमाई की है। जिस तरह से ‘लियो’ का कारोबार चल रहा है कि उससे साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी ‘जेलर’ को खतरा बनता दिख रहा है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

‘लियो’ ने ओवरसीज किया शानदार प्रदर्शन
जिस तरह से थलापति विजय की ‘लियो’ ने भारत में शानदार कमाई की प्रदर्शनी लगाई है। ठीक उसी तरह विदेशों में भी इस मूवी के कारोबार का सिलसिला बेहतरीन रहा है। ओवरसीज अब तक ‘लियो’ ने 150 करोड़ की कमाई की है,

जो ये बताने के लिए काफी है देश के बाहर भी विजय का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला है। आने वाले दिनों में ‘लियो’ की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!