Sakti Big Breaking : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 3 नवंबर को आएंगे डभरा, सभा को करेंगे संबोधित, सीएम और विस अध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

सक्ती. चन्द्रपुर विधामसभा क्षेत्र की नगर पंचायत डभरा में 3 नवम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे. सभा में सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.

 



कार्यक्रम को लेकर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने मीडिया से कहा कि जहां-जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जा रहे हैं, वहां कांग्रेस की सरकार बन रही है. छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल की जो योजना है, जिसमें गरीब, किसान, बेरोजगार समेत सभी सर्वहारा समाज ले लिए काम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इससे कांग्रेस का माहौल है. निश्चित ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डभरा आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल और ऊंचा होगा. इस तरह चंद्रपुर विधानसभा में बेहतर मतों से जीत हासिल होगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!