Sakti News : जैजैपुर विधानसभा से भाजपा ने कृष्णकांत चंद्रा को प्रत्याशी बनाया, बधाई देने पहुंच रहे कार्यकर्ता

सक्ती. छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है जिसमें जैजैपुर विधानसभा से कृष्णकांत चंद्रा को प्रत्याशी बनाया है. प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ता बधाई देने पहुंच रहे हैं.

 



खबर सीजी न्यूज के रिपोर्टर ने कृष्णकांत चंद्रा से बात कि तब उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का स्नेह है और उनका बहुत सहयोग है. भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. वर्तमान में सक्ती जिले का भाजपा से जिलाध्यक्ष हूं और काफी लंबे दिनों से भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते आ रहा हूं. जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में मेरा दौरा प्रवास हमेशा से होते आ रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Fraud Arrest News : शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, 5 लाख 90 हजार की थी ठगी...

जैजैपुर विधानसभा की आवश्यकताओं और समस्याओं को समझता हूं, जैजैपुर विधानसभा की समस्याओं को लेकर कई बार आंदोलन भी किया, जैजैपुर विधानसभा से जब मैं प्रतिनिधित्व करूंगा, तब क्षेत्र का विकास बेहतर रूप से करते हुए कार्यकर्ताओं को लेकर चलूंगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : आईटीआई सक्ती के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए श्याम सुंदर अग्रवाल, विद्यार्थियों को दिया कौशल विकास का संदेश, डिग्री के साथ हुनर और व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी, कौशल ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत आधार : श्याम सुंदर अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!