Slient Walk ke Fayde : फिटनेस फ्रीक बिना हेडफोन के करें मॉर्निंग वॉक, साइलेंट वॉक से मिलेंग बड़े फायदे

जब से हेडफोन नाम के यंत्र का इजाद हुआ तब से लोग ज्यादातर समय इसको कान में लगाए घूमते हैं. यहां तक कि खाना खाते समय भी इसका साथ नहीं छूटता. फोन में लीड लगाकर मूवी देखना और गाने सुनना कंटीन्यू रहता है. इतना ही नहीं, जब सुबह फिटनेस फ्रीक वॉक के लिए निकलते हैं, तो भी इसको कान में लगाकर गाने सुनते हुए ही टहलते या फिर रनिंग करते हैं, जो कि सही तरीका नहीं है. आपको रनिंग और वॉक साइलेंट तरीके से करनी चाहिए, क्योंकि इसके फायदे सेहत को ज्यादा मिलते हैं. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में बिना म्यूजिक सुने टहलने के कितने फायदे हो सकते हैं, उसी के बारे में बताने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

1- आपको बता दें कि साइलेंटली वॉक करने से ध्यान अपने आप पर होता है. इससे आपका दिमाग शांत रहता है जिससे फोकस अच्छा होता है. यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है.

2- वहीं, जब आप साइलेंट वॉक करते हैं तो फिर आप जरूरत के मुताबिक अपनी गति को तेज और कम कर सकते हैं. इससे पैर में मोच आने जैसी संभावना कम हो जाती है. साइलेंट वॉक आपके फेफड़ों की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. इससे ऑक्सीजन का फ्लो शरीर में बेहतर होता है. इससे आपकी हार्ट की हेल्थ भी बेहतर होती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

3- इसके अलावा जब आप साइलेंट वॉक करते हैं तो फिर अपने आस-पास के वातावरण और पशु पक्षी, पेड़ पौधों पर ध्यान दे पाते हैं. इससे आप प्रकृति के करीब जा पाते हैं. यह तरीका आपको अंदर से पॉजिटिव रखता है, जो कि आपको क्रिएटिव बनाने में मदद कर सकता है.

4- बिना हेडफोन लगाए वॉक करने के लिए इसलिए भी सलाह दी जाती है क्योंकि गाना सुनते समय आपका ध्यान खुदपर नहीं होता बल्कि आप इमेजनरी दुनिया में होते हैं. यह आपको डिस्ट्रैक्ट भी करता है. जिससे आपके टहलने दौड़ने का जितना फायदा मिलना चाहिए हेल्थ को नहीं मिल पाता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!