साउथ की Leo का कमाल, विजय तलपती की फिल्म ने इस मामले में छोड़ दिया KGF 2 को पीछे

नई दिल्ली: 19 अक्टूबर को रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार तलपती विजय की लियो ने भारत में 284.90 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 489.15 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. लेकिन इन रिकॉर्ड के साथ लियो ने अपने नाम कुछ और रिकॉर्ड कर लिए हैं. दरअसल, लियो केरल में 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जिसके चलते फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है. इतना ही नहीं दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई हासिल करने को तैयार है. वहीं आने वाले दिनों में लियो कौन कौनसे रिकॉर्ड ब्रेक करती है यह देखना दिलचस्प होगा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

लियो ने तोड़ा केजीएफ 2 का रिकॉर्ड
क्रिस्टोफर कनगराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लियो की कामयाबी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. इसके मुताबिक लियो केरल में 50 करोड़ कमाने वाली फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है. इसी के साथ KGF2 को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज़ 50 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है. जबकि दूसरी तमिल 50 करोड़ कमाने वाली फिल्म है. ट्वीट देखने के लिए क्लिक करें

इतना ही नहीं सभी भाषाओं में 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 8वीं फिल्म लियो है. अन्य भाषा में लियो चौथी 50 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म है. वहीं जेलर का 57.7 करोड़ को पछाड़ना और केरल में नंबर 1 तमिल फिल्म बनने के लिए तलपति विजय की लियो तैयार है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

लियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पहले दिन लियो ने 64.8 करोड़ की ओपनिंग भारत में की थी. इसके बाद दूसरे दिन 34.25 करोड़, तीसरे दिन 38.3 करोड़, चौथे दिन 39.8 , पांचवे दिन 34.1 करोड़ , छठे दिन 30.7 करोड़, सातवें दिन 13.4 करोड़, आठवें दिन 8.9 करोड़, नौंवे दिन 7.65 करोड़ और दसवें दिन 14 करोड़ की कमाई भारत में कर ली है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!