स्टार कपल की बेटी, पति भी हैं सुपरस्टार, बॉलीवुड में आने के पीछे था परिवार,पर इन्हें था किताबों से प्यार, एक्टिंग छोड़ बनीं राइटर, पहचाना क्या ?

नई दिल्ली: कहते हैं कि बच्चे अपने माता पिता के नक्शेकदम पर चलते हैं. ऐसे में बॉलीवुड ऐसी जगह है जहां ज्यादातर स्टार किड्स बड़े होकर स्टार बने हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो फैमिली लिगेसी से हटकर अपनी एक अलग दुनिया में अलग पहचान बनाते हैं. ऐसी ही एक्ट्रेस है जिसने अपने माता पिता के बॉलीवुड में सुपरस्टार होने के बावजूद बॉलीवुड की दुनिया से मोह नहीं पाला. ये खूबसूरत लड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस की बजाय सीए बनना चाहती थी. इन्होंने स्टार कपल पैरेंट्स की सलाह पर कुछ फिल्मों में काम भी किया लेकिन खास कमाल नहीं दिखा पाईं. फिर किताबों से दिल लगाया और आखिरकार बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. एक्टिंग छोड़ ये एक्ट्रेस राइटर बन गई. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

 



इस वजह से एक्टिंग से बनाई दूरी
जी हां बात हो रही है खूबसूरत एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की. बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और खूबसूरत एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी होने के साथ साथ ट्विकंल खन्ना ने बॉलीवुड में कदम तो रखा लेकिन उनका सपना कुछ और ही बनने का था. वो बचपन से ही सीए बनना चाहती थीं. यहां तक कि उन्होंने सीए के लिए एंट्रेंस एक्जाम भी दिया था. लेकिन फिर मां बाप की सलाह पर उन्होंने कुछ समय के लिए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा. ट्विंकल ने फिल्म बरसात के जरिए डेब्यू किया. इसके बाद वो कुछ सालों तक फिल्मी दुनिया में एक्टिव रहीं लेकिन चूंकि उनको किताबों से बहुत प्यार था और राइटिंग उनका शौक था, इसलिए वो बॉलीवुड पर ज्यादा फोकस नहीं कर पाईं. कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और जानी मानी राइटर बन गईं.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

अपने शौक को बनाया करियर

एक फिल्म शूटिंग के दौरान ट्विंकल और अक्षय कुमार का प्यार परवान चढ़ा और इन दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद बच्चों की परवरिश के दौरान ट्विंकल को अपने शौक को फिर से जिंदा करने का मौका मिला और वो मिसेज फनी बोन्स के नाम से ब्लॉग लिखने लगीं. उनकी कमाल की मजेदार राइटिंग लोगों को इतनी पसंद आई कि अखबारों में उनके ब्लॉग छपने लगे और लोग उनको पढ़ने का इंतजार करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

शाहरुख खान के साथ ट्विंकल खन्ना की फिल्म ‘बादशाह’ एक हिट फिल्म साबित हुई थी. आमिर खान की बात करें तो ट्विंकल ने मेला फिल्म में आमिर के साथ काम किया. इसके अलावा सलमान खान के साथ उनकी फिल्म जब प्यार किसी से होता है आई. ट्विंकल ने अजय देवगन के साथ सुपरहिट फिल्म जान में भी काम किया है और अपने पति अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी भी काफी अच्छी चली थी. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ट्विंकल और अक्षय करीब आए और कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने एक दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया. भले ही शादी के बाद ट्विंकल ने एक्टिंग से दूरी बना ली लेकिन बतौर राइटर, बिजनेस वुमेन और फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर वो एक कामयाब इंसान के तौर पर गिनी जाती हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!