विदेश से की पढ़ाई, फिर लाखों की नौकरी छोड़कर बने IPS, बिना कोचिंग के 4 बार पास की UPSC परीक्षा. पढ़िए…

Success Story : आईपीएस अमृत जैन राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले हैं. उन्होनें एनआईटी वारंगल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और चेक टेक्निकल यूनिवर्सिटी से हायर स्टडी करके हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब शुरू की. सब कुछ अच्छा चल रहा था. इसी दौरान उनकी इच्छा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देने की हुई.

 



 

 

 

 

 

बेहद सामान्य परिवार से आने वाले अमित जैन ने साल 2016 में बिना किसी तैयारी के पहली बार यूपीएससी एग्जाम दिया. अमित बताते हैं कि वह ओवर कॉन्फीडेंस थे. उन्हें लगता था कि मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन ही तो पूछे जाते हैं. जाहिर है कि इस अप्रोच के साथ असफलता तो हाथ लगनी ही थी. इसके बाद साल 2017 में पूरी तैयारी के एग्जाम दिया. हालांकि इस बार महज एक अंक से प्रीलिम्स में नहीं हुआ.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

अपने कई मीडिया इंटरव्यू में अमित बता चुके हैं कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं की थी. जब महज एक नंबर से प्रीलिम्स में फेल हुए तो उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी. उन्होंने स्टैटिक पोर्शन के लिए कई सोर्स से कंसल्ट करना शुरू किया. यह अनयूजुअल है लेकिन मेरे लिए काम किया. इसके अलावा 1 से 1.5 घंटे की समय सीमा में 140 मॉक टेस्ट दिए.

 

 

 

अमित खूब मॉक टेस्ट की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि खूब मॉक टेस्ट देने से एग्जाम के समय काफी मदद मिली. इसकी वजह से एग्जाम के दौरान वह कम से कम तीन बार प्रश्नों को पढ़ा. एग्जाम के दौरान शांत और संयमित था. इसलिए परीक्षा में अच्छी तरह परफॉर्म कर पाया. अमित ने यूपीएससी में ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर पॉलिटिकल साइंस रखा था.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

अमित जैन ने यूपीएससी 2018, 2019, 2020 और 2021 दिया. साल 2018 में उनका नाम रिजर्व लिस्ट में था. इसके बाद उनका सेलेक्शन इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विसेज में हुआ. जबकि साल 2019 में 321 रैंक, 2020 में 96 और 2021 में 179 रैंक हासिल की. उन्होंने चार बार यूपीएससी पास किया लेकिन आईएएस नहीं मिल सका. जो कि उनका सपना था. इसके बारे में अमित कहते हैं कि उन्हें इस बात का अफसोस नहीं है. यूपीएससी की तैयारी करने वाले हर किसी का सपना आईएएस बनना होता है. लेकिन हर कोई नहीं बन पाता.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!