जमकर बिकी Maruti की ये हैचबैक कार, लोगों को खूब पसंद आया इसका फेसलिफ्ट वर्जन, जानें इसमें क्या कुछ है खास

नई दिल्ली. इंडियन मार्केट में गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री चल रही है हैचबैक और एसयूवी से लेकर 7 सीटर एसयूवी कारों तक सभी सेगमेंट की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन हैचबैक कारों की बिक्री में भी पिछले महीने काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज हम आपके लिए उसी हैचबैक कार में से एक की जानकारी लेकर आए हैं। जिसने बिक्री में लगातार कई महीनों से अपना जलवा बिखेरा है और लोगों को यह कार काफी पसंद भी आई है।

 



Maruti Baleno
आपकी जानकारी के लिए बता दें , हम बात मारुति सुजुकी बलेनो हैचबैक की कर रहे हैं। चलिए आपको इसके फीचर्स इंजन के बारे में बताते हैं। यह कार पिछले साल से ही भारतीय बाजार में मौजूद है लेकिन जब से इसका फेसलिफ्ट वर्जन आया है तब से इसकी बिक्री और भी बढ़ गई है। पिछले महीने सितंबर में इस कार की कुल 18,417 यूनिट्स की सेल हुई थी। वहीं अगस्त में 18,516 यूनिट्स यूनिट्स की सेल हुई थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Maruti Baleno इंजन

इसमें 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। जो 90 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सीएनजी वर्जन भी आता है। इसके साथ ही इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। ये पेट्रोल में 22.94 kmpl और सीएनजी में 30.61km/kg की माइलेज देती है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

फीचर्स

इस कार में फीचर्स के तौर पर एंड्रॉइड ऑटो के साथ ही 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कामिस साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल-होल्ड असिस्ट,3-पॉइंट सीट बेल्ट, आईएसओफिक्स एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।इस कार में कुल चार वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा मिलते हैं। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.61 लाख रुपये से लेकर 9.88 लाख रुपये तक है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!