आखिर क्यों इस गांव के लोग 12 साल से पूरी रात जागते हैं, कारण जानकर चौक जायेगे आप भी?

मध्य प्रदेश में एक ऐसा गांव है, जहां गांव वाले गांव की सुरक्षा के लिए पहरा देते हैं. हर रात 15 से 20 लोग गांव में अलग-अलग जगहों पर जाकर पूरी गश्त करते हैं. ये सिलसिला 12 साल से चल रहा है.
आपको बता दें कि रात में गश्त या तो पुलिस प्रशासन करती है या फिर चौकीदार, लेकिन आइए जानते हैं कि इस गांव के इतने सारे लोग हर रात चौकीदारी क्यों करते हैं।

 



 

 

 

 

दरअसल, यह पूरा मामला खरगोन मुख्यालय से करीब 48 किमी दूर नर्मदा नदी के किनारे बसे मकड़ाखेड़ा गांव का है. यहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने गांव में चोरियां रोकने के लिए यह कदम उठाया है. जब से उन्होंने गश्त शुरू की है तब से गांव से एक भी कील चोरी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

 

 

 

गांव के किसान का कहना है कि किसानों के सिंचाई मोटर पंपों और वाहनों से बैटरी की चोरी बढ़ने के कारण ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है और रोजाना रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पूरे गांव में गश्त करते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

 

 

 

 

गांव के बुजुर्ग भी अलग-अलग समूहों में शामिल होकर गांव की रक्षा करते हैं। गांव के प्रत्येक घर से एक युवा 8 दिन में एक बार गांव में गश्त करता है। इस तरह हर दिन 15 से 20 लोग पूरी रात जागते हैं। 12 साल से इसी तरह गांव की सुरक्षा की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!