Akaltara Election : अकलतरा में आम आदमी पार्टी का रोड शो, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कही ये बड़ी बात… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में आम आदमी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो किया. इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक मौजूद थे. रोड शो के वक्त दोनों मुख्यमंत्री ने अकलतरा के प्रत्याशी इंजी. आनन्द प्रकाश मिरी के पक्ष में समर्थन मांगा.

 



अकलतरा के अंबेडकर चौक से आप का रोड शो शुरू हुआ, जो आजाद चौक होते हुए शास्त्री चौक पहुंची, जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सम्बोधित किया.
यहां दोनों मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में विकास का मॉडल बनाया है. छ्ग में आप की सरकार बनने पर शिक्षा और स्वास्थ्य पर इसी मॉडल पर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा काम किया किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस, 5-5 साल लूट रहे हैं. छ्ग को डबल इंजन की सरकार की जरूरत नहीं है, नए इंजन की जरूरत नहीं है. देश में वन नेशन-वन एजुकेशन की जरूरत है, जुमलों की जरूरत नहीं है. दोनों मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. पहले की सरकारों ने भ्रष्टाचार की दिशा में ही काम किया है. आम आदमी पार्टी सेवा के लिए है, बाकी ने लूटने का काम किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!