बाप बना जल्लाद: पत्नी का गुस्सा बेटी पर उतारा, 7 साल की मासूम का सिर धड़ से अलग किया

गोगरी (खगड़िया)। घरेलू विवाद में पिता ने सात वर्षीय पुत्री की निर्मम हत्या कर दी। दबिया से बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। यह हृदय विदारक घटना गुरुवार की अलसुबह गोगरी सर्किल नंबर-एक के पौरा ओपी अंतर्गत छोटी मैरा गांव में घटित हुई है। सूचना पर अलसुबह 4.30 बजे के आसपास पौरा ओपी प्रभारी यदुनंदन यादव और एएसआई चितरंजन सिंहदल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

आरंभिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया। सात वर्षीय सोनाली की हत्या के बाद उसका पिता अनिरुद्ध मुनि भागने की तैयारी में था। पौरा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया। सोनाली की मां ममता देवी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें अनिरुद्ध मुनि (पिता स्व. देवन मुनि) को आरोपित किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

पुलिस ने ममता देवी और अनिरुद्ध मुनि का मोबाइल जब्त कर लिया है। घटना के बाद से गांव दहशत है। घटना का कारण पति-पत्नी के बीच का विवाद बताया जा रहा है। अनिरुद्ध मुनि परदेस रहता है। दशहरा के समय गांव लौटा था।

सुबह-सुबह दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी (अनिरुद्ध मुनि-ममता देवी) में विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले ममता देवी मायके (औता) चली गई थी। घर पर बच्चों को छोड़ गई थी। पुलिस ने बताया कि सोनाली का नौ वर्षीय बड़ा भाई संजीव और छोटा भाई मंजीत दरवाजे पर सो रहा था। इधर, अनिरुद्ध मुनि ने इस घटना को गुरुवार की सुबह-सुबह अंजाम दिया। सूचना पर ममता देवी भी मायके से ससुराल लौटी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार को अनिरुद्ध मुनि ने दबिया से अपनी पुत्री सोनाली की हत्या कर दी। इसके बाद वह भागने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। रमेश कुमार, एसडीपीओ, गोगरी।कोटमृतक सोनाली की माता और पिता का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। गहन अनुसंधान जारी है। – यदुनंदन यादव, पौरा ओपी अध्यक्ष

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!