Gas Cylinder Fire: बड़ा हादसा, गैस लीकेज से घर में लगी भीषण आग; 24 से अधिक लोग झुलसे

पलनवा थाना क्षेत्र के पखनहिया गांव में गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। इनमें छह की हालत गंभीर है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।



इस बीच सूचना मिलते ही पलनवा थानाध्यक्ष ललन कुमार, सीओ मणिभूषण कुमार सदल बल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद झुलसे लोगों को उपचार के लिए बेतिया, रक्सौल, मोतिहारी के अस्पतालों में भेजा गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

‘…आग तेजी से फैल गई’
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अच्छे साह के घर में खाना बन रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया। गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग बुझाने गांव के लोग पहुंचे।

दो दर्जन लोग झुलसे
अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आने के कारण करीब दो दर्जन लोग झुलस गए। इनमें रंजन साह, मिथलेश साह, काजल कुमारी ,साक्षी कुमारी, जगमति देवी, सोनू कुमार, मुकेश कुमार ,राहुल कुमार, जोधा साह, लालू साह और उसकी मां, संजू, मंजू, प्रदीप, पिंटू, कन्हैया साह आदि हैं।

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

error: Content is protected !!