Gold-Silver Price Today: फेस्टिव सीजन के बाद महंगा हुआ गोल्ड और सिल्वर, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली. फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है और कुछ दिन के बाद वेडिंग सीजन (Wedding Season) शुरू हो जाएगा। इस सीजन के शुरू होने से पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज भी सोने और चांदी के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको अपने शहर के लेटेस्ट रेट के बारे में जरूर चेक करना चाहिए।

 



महंगा हुआ गोल्ड
मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 353 रुपये बढ़कर 61,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 353 रुपये या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 61,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 7,262 लॉट का कारोबार हुआ।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.71 प्रतिशत बढ़कर 1,994.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी में आई तेजी
वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 289 रुपये बढ़कर 72,933 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 289 रुपये या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 14,865 लॉट में 72,933 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.55 प्रतिशत बढ़कर 24.09 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

आपके शहर में क्या है सोने की कीमत
गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

दिल्ली में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,020 रुपये है।
मुंबई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,020 रुपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,020 रुपये है।
चैन्नई में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,510 रुपये है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,020 रुपये है।
हैदराबाद में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,020 रुपये है।
चंडीगढ़ में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,170 रुपये है।
जयपुर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोना 62,170 रुपये है।
पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 62,070 रुपये है।
लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,170 रुपये है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!