Janjgir Arrest : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांजगीर क्षेत्र रहने वाला है युवक

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक लाखन कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी पेंड्री गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, 29 अक्टूबर को नाबालिग लड़की घर में अकेली थी, तभी लाखन कश्यप घर में घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद लड़की आरोपी से बचकर घर के बाहर निकली और लोगों को आवाज लगाई. इसके बाद उसकी बुआ आ गई और आरोपी मौके से भाग निकला.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 354, 294, 506, 323, पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी लाखन कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!