Janjgir Fraud : महिला हुई ठगी की शिकार, बैंक कर्मचारी होने का झांसा देकर की ठगी, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से 97,614 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है. आरोपी ने बैंक कर्मचारी होने का झांसा देकर महिला से धोखाधड़ी की है.

 



दरअसल, जांजगीर की रहने वाली महिला रमा यादव ने रिपोर्ट लिखाई कि उनके नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का मैसेज और फोन आया. इसके बाद बैंक कर्मचारी होने का झांसा देकर उनके खाते की जानकारी ले ली. फिर खाते से 97 हजार 6 सौ 14 रुपये निकल लिए. जब धोखाधड़ी की जानकारी रमा यादव को हुई तो इसकी रिपोर्ट लिखाई गई है. पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!