Janjgir FIR : माजदा वाहन के चालक से गाली-गलौज और मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव में माजदा वाहन के चालक से गाली-गलौज और मारपीट के मामले में 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक माजदा वाहन चालक मोहम्मद रजा खान ने रिपोर्ट लिखाई कि वह माजदा वाहन से घर जा रहा था, तभी कबाड़ी दुकान के पास भागीरथी यादव, धनवा यादव और धनवा का बेटा दादू, तीनों ने उसका रास्ता रोका, फिर गाली-गलौज करते हुए तीनों ने बेलचा और डंडे से उससे मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

घटना में माजदा वाहन में ड्राइवर को चोट आई है और मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 341, 427, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है. फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!