Sakti News : महुआ शराब परिवहन करने वाला ‘गब्बर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, बाइक और महुआ शराब जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने महुआ शराब का परिवहन करने वाले आरोपी को नन्दौरखुर्द गांव से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब सहित शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है. आरोपी राजेन्द्र मनहर उर्फ गब्बर, डोड़की गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में नवापाराखुर्द की ओर से शराब का परिवहन कर रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और नन्दौरखुर्द गांव में आरोपी को धरदबोचा. इसके बाद पुलिस में आरोपी राजेन्द्र मनहर उर्फ गब्बर के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब और बाइक को जब्त किया है. मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!