JanjgirChampa Arrest : जुआ खेलने वाले 2 जुआरी युवक गिरफ्तार, अन्य जुआरी मौके से भागे, 4 बाइक जब्त, जब्त एक बाइक में लिखा है ‘आर्मी’, 7 हजार रुपये नगदी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने पचरी गांव से जुआ खेलने वाले 2 जुआरी युवक करण कुमार आदिले, कमल कुमार दिवाकर को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के वक्त अन्य जुआरी मौके से भागने में कामयाब हो गए. मामले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3, 2 के तहत कार्रवाई की है.



जुआरियों के कब्जे से 7 हजार नगदी एवं 4 बाइक CG11AC1294, CG11BD0928, CG11F4880, CG11CD2811 को जब्त किया है. जब्त एक बाइक में ‘आर्मी’ लिखा हुआ है. गिरफ्तार दोनों जुआरी, पचरी गांव के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि पचरी गांव में जुआ खेला जा रहा है. मौके पर दबिश देने पर पुलिस को आते देख कुछ जुआरी भाग गए. मौके से पचरी गांव निवासी जुआरी करण कुमार आदिले, कमल कुमार दिवाकर को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!