JanjgirChampa Arrest : अकलतरा में महुआ शराब की बिक्री करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 100 लीटर महुआ शराब भी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के गुरुघासीदास मोहल्ला से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी इतवारी भार्गव को गिरफ्तार किया है. मामले में उसके कब्जे से सौ लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है.



दरसअल, पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा में महुआ शराब की बिक्री हो रही है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और इतवारी भार्गव के घर से 100 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है, जिसकी कीमत 16 हजार रुपये बताई गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Child Death : नहर में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत, पुलिस कर रही जांच...

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी इतवारी भार्गव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!