JanjgirChampa Big News : तालाब में मिली युवक की लाश, रात में घर से निकला था युवक, जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के गढ़ोला गांव के तालाब में युवक की लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

 



दरअसल, गढ़ोला गांव का युवक ओमप्रकाश बंजारे, रात में साढ़े 7 बजे घर से निकला था. फिर वह घर नहीं पहुंचा. परिजन ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. आज सुबह युवक ओमप्रकाश बंजारे की लाश तालाब में मिली. उसने कपड़े पहन रखा है और उसकी पॉकिट से मोबाइल भी बरामद हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का खुलासा होगा. फिलहाल, सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!