JanjgirChampa Judgement : ट्रेलर से गांजा की तस्करी करने वाले 3 आरोपी को 20-20 वर्ष का कठोर कारावास

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के विशेष न्यायाधीश सुरेश जून ने ट्रेलर से गांजा की तस्करी करने वाले 3 आरोपी को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही, 2-2 लाख रुपये की अर्थदंड की सजा सुनाई गई है. पुलिस ने 8 क्विंटल 37 किलो गांजा जब्त किया था.



दरअसल, 18 फरवरी 2020 को रायपुर परिवारी राजस्व आसूचना निर्देशालय को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से चाम्पा होते हुए लखनऊ ट्रेलर में गांजा की तस्करी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

इसके बाद सीजीएसटी कोरबा की टीम ने चाम्पा के घठोली चौक में दबिश दी और आरोपियों के कब्जे से 8 क्विंटल 37 किलो गांजा जब्त कर आरोपी उप्र के अजय पांडेय, पंजाब के धरम सिंह, बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था और मामला न्यायालय में चल रहा था. इसके बाद विशेष न्यायाधीश सुरेश जून ने गांजा की तस्करी करने वाले आरोपियों को सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

error: Content is protected !!