JanjgirChampa News : रिहायसी जगह में लगा ट्रांसफार्मर, लोगों की जान पर बनी आफत, हमेशा जोखिम में रहती है लोगों की जान

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के महंत गांव की रिहायसी जगह में ट्रांसफार्मर लगने से लोग परेशान हैं और हमेशा जोखिम में लोगों की जान रहती है. ऐसे में कभी भी बड़ी घटना घट सकती है, लेकिन किसी को कोई सरोकार नहीं है. जहां से लोगों का आवागमन होता है, वहां ट्रांसफार्मर का तार फैला हुआ है. ऐसे में हर पल दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

ग्रामीणों के अनुसार, जहां ट्रांसफार्मर लगा है, वहां से गांव के सभी लोग गुजरते हैं और ट्रांसफार्मर के तार भी बिखरे हुए रहते हैं, जिससे खतरा बना रहता है, लेकिन किसी को कोई सरोकार नहीं है. अब देखना होगा कि विद्युत मंडल, इस समस्या का निराकरण कब तक करता है ?

इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

error: Content is protected !!