Mental Health: तनाव, अवसाद से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है मेंटल थेरेपी, जानें कैसे

मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों में अभी भी बहुत झिझक है, इस वजह से लोग इस समस्या से सालों तक जूझते रहते हैं, लेकिन इसके इलाज के बारे में न सोचते हैं और न ही आगे आते हैं, बल्कि अगर समय पर डॉक्टर से कंसल्ट कर लें, तो काफी हद तक मुमकिन है एंग्जाइटी, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से निपटना। मेंटल थेरेपी इसमें काफी मददगार है। डॉक्टर्स के अलावा अब सोशल मीडिया पर कई पेज और साइट्स भी अवेलेबल हैं, जिसकी हेल्प से आप मेंटली हेल्दी और हैप्पी बने रह सकते हैं।

 



अगर आप बहुत लंबे समय से अपनी परेशानी को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो पूरे-पूरे चांसेज हैं कि आपको साइकिएट्रिस्ट के पास जाना पड़े, लेकिन अगर परेशानी ज्यादा गंभीर नहीं है, तो आप साइकोलॉजिस्ट के पास जाकर भी अपनी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन पा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

कैसे मददगार है मेंटल थेरेपी?

मेंटल थेरेपी में आपको एक्सपर्ट के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है। उनके साथ आप अपनी परेशानियों को खुलकर शेयर कर सकते हैं। तनाव, अवसाद से ग्रस्त लोगों को ये थोड़ा अजीब लग सकता है किसी के सामने अपने जिंदगी के सबसे बड़े दुख के बारे में बताना। दरअसल इस थेरेपी में लोगों को यही लगता है कि जिन बातों को हम अपने दोस्तों, फैमिली के साथ शेयर नहीं कर पाते, उसे किसी अंजान शख्स के साथ कैसे शेयर करें, लेकिन यही तो इस थेरेपी का मतलब है। दूसरी तरह से इसे सोचकर देखें कि आप जिसे जानते नहीं, उसके सामने ही तो खुलकर बात कर सकते हैं, क्योंकि वो आपको जज नहीं करने वाला और यहां तो आपको एक्सपर्ट डील कर रहे हैं। जो सुनने के साथ ही आपको सॉल्यूशन भी देंगे। इस वजह से ये थेरेपी बेहद कारगर मानी जाती है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

कई बार ऐसा भी होता है कि जब आपको अपने दोस्त, फैमिली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वो उस वक्त अवेलेबल नहीं होते। साथ ही कई बार उस तरह से सपोर्ट भी नहीं मिल पाता, जिसकी जरूरत होती है। इसकी भी संभावना है कि आपकी परेशानियां सुनकर उनका मेंटल हेल्थ खराब हो जाए खासतौर से अगर कोई आपका बेहद करीबी है तो, ऐसे में थेरेपिस्ट ही आपके सबसे अच्छे साथी साबित हो सकते है। तो बेझिझक होकर इनकी मदद लें।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!