ऑफिस में साथ काम करने वालों से नहीं छुपानी होगी अब WhatsApp की DP, जल्द आ रहा ये नया फीचर…जानिए कितने Profile इस्तेमाल करने को मिलेगा 

नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं ये नया अपडेट भी आपके काम का हो सकता है। वॉट्सऐप पर कई बार यूजर के फैमिली-फ्रेंड्स के अलावा ऑफिस के लोग शामिल होते हैं। ऐसे में यूजर ऑफिस के लोगों से अपनी प्रोफाइल हाइड करने के ऑप्शन पर ही जाता है।

 



अगर आप भी ऐसा करते हैं तो वॉट्सऐप पर नए अपडेट के बाद ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, चैटिंग ऐप वॉट्सऐप पर अभी तक एक ही प्रोफाइल पिक्चर का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, बहुत जल्द वॉट्सऐप यूजर एक नहीं, बल्कि दो प्रोफाइल पिक्चर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

अलटरनेट प्रोफाइल का मिल रहा वॉट्सऐप पर ऑप्शन
दरअसलस, वॉट्सऐप पर दो प्रोफाइल फोटो का यह अपडेट Wabetainfo की एक रिपोर्ट से सामने आया है। वॉट्सऐप के इस अपडेट के साथ यूजर अलटरनेट प्रोफाइल का ऑप्शन देख सकेंगे।

Wabetainfo की इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी देखा जा रहा है। इस स्क्रीनशॉट में अलटरनेट प्रोफाइल का ऑप्शन प्रोफाइल फोटो की प्राइवेसी सेटिंग के ठीक नीचे नजर आ रहा है।

इन यूजर्स को नजर आएगी दूसरी प्रोफाइल

प्राइमरी के अलावा दूसरी प्रोफाइल के साथ यूजर न सिर्फ अलग फोटो का इस्तेमाल कर सकेगा बल्कि अलग यूजर नेम का भी इस्तेमाल कर सकेगा। यह दूसरी प्रोफाइल डिटेल उन यूजर को दिखाई देगी, जिन्हें यूजर की प्राइमरी प्रोफाइल पिक्चर नजर नहीं आती है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

कौन-से यूजर कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल
फिलहाल वॉट्सऐप के इस नए फीचर को एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। वॉट्सऐप के एंड्रॉइड बीटा यूजर लेटेस्ट वर्जन 2.23.24.4 के साथ इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉट्सऐप का यह नया फीचर दूसरे यूजर्स के लिए आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!