Bigg Boss 17: पहले ही राशन टास्क में कंटेस्टेंट्स ने की इतनी बड़ी गलती, बिग बॉस ने सुना दी ये सजा

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 इस वक्त अपने तीसरे हफ्ते में हैं और कंटेस्टेंट के बीच लगातार तू-तू, मैं-मैं देखने को मिल रही है। हर दिन के साथ सभी सदस्यों की आपसी इक्वेशन बदलती हुई नजर आ रही है। हालांकि, इस बीच फैंस को अगर किसी चीज का इंतजार है, तो वो है बिग बॉस द्वारा दिए जाने वाले टास्क का।

 



दो हफ्तों के लंबे इंतजार के बाद तीसरे हफ्ते फाइनली बिग बॉस में पहला टास्क खेला गया। हालांकि, पहले ही टास्क में अंकिता लोखंडे से लेकर मुनव्वर और अन्य सदस्यों ने पहले ही टास्क में इतनी बड़ी गलती की कि बिग बॉस ने गुस्से में उनसे भारी हर्जाना वसूल किया।

बिग बॉस 17 में हुआ पहला राशन टास्क

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) में पहले टास्क की शुरुआत हुई, जहां घरवालों को एक कार्य सौंपा गया। इस कार्य में दो टीमें बनी। राशन कमाने के टास्क में दो कंटेस्टेंट को बिग बॉस ने दो बड़े चम्मच दिए और सामने एक पोज फोटो लगाई।

उस फोटो की तरह ही बिग बॉस ने दो तीनों टीम से 2 कंटेस्टेंट को घरवालों को चुनने के लिए कहा, जो इस टास्क को परफॉर्म करेंगे। इस टास्क में जहां ‘दिल’ के मकान से अंकिता लोखंडे आईं, तो वहीं दिमाग के मकान से मनारा चोपड़ा ने ये टास्क परफॉर्म किया।

हालांकि, दोनों को ही राशन टास्क में सामने लगे पोस्टर की तरह पोज देने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच विक्की जैन सहित सभी कंटेस्टेंट की खुसर-फुसर सुन बिग बॉस भी गुस्से से उबल पड़े। उन्होंने घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

बिग बॉस 17 में टास्क हुआ रद्द मिली घरवालों को बड़ी सजा
इस कार्य के संचालन की जिम्मेदारी वकील सना रईस खान को सौंपी गयी। हालांकि, इस टास्क को बिग बॉस ने जैसे-तैसे पूरा तो करवा दिया, लेकिन जब स्टोर रूम से राशन लेने के बारी आई तो घरवालों के बीच खूब खींचा तानी हुई।

इस टास्क के दौरान घरवालों को क्या करना है, क्या नहीं, इस बात के लिए कन्फ्यूज दिखे, जिसके बाद बिग बॉस ने पहले टास्क को खुद ही रद्द कर दिया और घरवालों से उनका इस हफ्ते का पूरा राशन छीन लिया।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!