Road Accident: डोडा में बड़ा हादसा, 300 फीट नीचे खाई में गिरी बस; 33 की मौत, 22 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को एक यात्री बस के चिनाब नदी की खाई में गिर जाने से 33 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कम से कम 22 अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

 



बस फिसलकर 300 फुट नीचे खाई में गिरी
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बस फिसलकर 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी और हादसे का शिकार हो गई।

अधिकारियों ने हादसे को लेकर कही ये बात
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बस संख्या जेके02सीएन-6555 की दुर्घटना में अब तक 33 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 22 अन्य घायल हुए हैं। यह बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फीट नीचे गिर गई। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है। शवों को बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

डोडा में हुए सड़क हादसे पर केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख
डोडा में हुए सड़क हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखते हुए कहा कि “अस्सार क्षेत्र में बस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद अभी जम्मू-कश्मीर के डीसी डोडा, हरविंदर सिंह से बात की। दुर्भाग्य से 5 की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Just now spoke to DC #Doda, J&K, Sh Harvinder Singh after receiving information about the bus accident in Assar region. Unfortunately 5 are dead. Injured being shifted to District Hospital Kishtwar and GMC Doda as per requirement. Helicopter service to be

1/2— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh)

घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। हेलीकॉप्टर सेवा” अधिक घायलों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जाएगी। आवश्यकतानुसार हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मैं लगातार संपर्क में हूं।”

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!