Road Accident News: ट्राले से टकराई बारातियों की कार, हादसे में दूल्‍हा सहित चार की दर्दनाक मौत

मोगा। पंजाब के मोगा स्थित अजितवाल कस्बे के निकट दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फाजिल्का के गांव फौजा से लुधियाना के बद्दोवाल में जा रही दूल्हे की कार सड़क पर पराली से भरे खड़े ट्राला से जा टकराई। हादसे में दूल्हा सुखबिंदर सिंह सहित चार की मौत हो गई।

 



ट्रक चालक पर केस दर्ज
इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दो की जगरांव के अस्पताल में मौत हो गई और दो अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं थाना अजितवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!