2 बार की World Cup चैंपियन West Indies को लगा झटका, इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आधा सफर खत्म हो चुका हैं। इस बार 10 टीमों के बीच टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें अभी तक सिर्फ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाई है।

 



वहीं, इस साल एक टीम ऐसी भी रही, जो टूर्नामेंट नहीं खेल सकी। बता दें कि दो बार की वनडे विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज आईसीसी विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। 48 साल में ऐसा पहली बार हआ था, जब बिना विंडीज टीम के विश्व कप खेला जा रहा है। इस बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन ने 5 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। 35 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास का फैसला लिया।

Sunil Narine ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों से लिया संन्यास
दरअसल, वेस्टइंडीज (West Indies) के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन (Sunil Narine) ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी। सुनील ने अपने इंस्टा पर पोस्ट किया और कहा कि मैं अपने करियर के लिए सदा आभारी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर रहीा हूं। मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज, कोचिंग स्टाफ, उत्साही वेस्टइंडीज फैंस और अपने टीम साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे अपने जन्म के देश त्रिनिदाद और टोबैगो का प्रतिनिधित्व करना पसंद है, और इस मौजूदा सुपर 50 कप को जीतकर एक और खिताब जोड़ना सही विदाई होगी।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

बता दें कि सुनील नरेन (Sunil Narine) ने आखिरी बार T20I क्रिकेट में 2019 में राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेला था। 2016 के बाद से उन्होंने कोई भी वनडे मैच नहीं खेला।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!