JanjgirChampa Big News : कोटमीसोनार गांव की तत्कालीन सरपंच गिरफ्तार, एक दिन पहले तत्कालीन पंचायत सचिव की भी हुई थी गिरफ्तारी, 25 लाख गबन का है मामला, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव की तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को 25 लाख गबन के मामले में गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एक दिन पहले इसी मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

 



पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में 15वें वित्त योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई थी. जांच में 25 लाख 13 हजार 528 रुपये के गबन करने का मामला उजागर हुआ था. इसके बाद, अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने एक दिन पहले तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. इधर, पुलिस ने फरार तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को भी गिरफ्तार किया है और उसे भी जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!